Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए एसपी ने...

पुलिस सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए एसपी ने किया प्रोत्साहित

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन ग्राउंड में जीटीसी प्रशिक्षण हेतु आए हुए रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए अनुशासन, समयबद्धता, और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। सम्बोधन के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को बताया गया कि यदि आपकों प्रशिक्षण के दौरान कोई समस्या होती है तो अवगत कराएं उसका त्वरित निस्तारण कराया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व तत्परता से करें, ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। प्रशिक्षण के लिये आये महिला/पुरुष नवनियुक्त आरक्षियों को डी.जी.परिपत्र संख्या 05/2023के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पॉलिसी में दिये गये निर्देशों जैसे-सरकारी कार्य के दौरान सोशल मीडिया का व्यक्तिगत प्रयोग न करने, कार्य सरकार के दौरान वर्दी में विडियो/रील्स न बनाने, सरकारी एवं व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किसी भी व्यक्तिगत व्यवसायिक कम्पनी अथवा उत्पाद का प्रचार-प्रसार न करने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विभागीय गोपनीय जानकारी को साझा न करने, सोशल मीडिया प्लेट फार्म से किसी प्रकार का धनार्जन/आय प्राप्त न करने, अपराध अन्वेषण, विवेचनाधीन या न्यायालय में लम्बित प्रकरणों से सम्बन्धित कोई गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने, किसी भी गोपनीय सरकारी दस्तावेज, हस्ताक्षर रिपोर्ट अथवा पीड़ित के प्रार्थना पत्र को सोशल मीडिया पर साझा न करने, विभाग में असंतोष की भावना की फैलाने वाली पोस्ट साझा न करने, सोशल मीडिया पर अश्लील/हिंसात्मक भाषा का प्रयोग एवं अश्लील फोटो/विडियो साझा न करने, सोशल मीडिया एकाउंट की सुरक्षा हेतु स्ट्रांग पासवर्ड बनाने और निरन्तर बदलते रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक न खोलने इत्यादि के बारे में जानकारी देते हुए अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया।