जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज व बरसठी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार कर लिये गये हैं, इस दरम्यान दोनों तरफ हुई गोलीबारी में एक आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गया है। बदमाशों के कब्जे से पिस्टल कारतूस, एक मोटरसाइकिल व लूट की चांदी बरामद बरामद की गई है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 10जून को हुई लूट का पर्दाफाश करने में लगे हुए थे कि उन्हे सूचना दी गयी कि अभियुक्त टकटइया पुलिया की तरफ आ रहें हैं, सूचना के आधार पर टकटइया पुलिया के पास पुलिस टीम बदमाशो के आने का इन्तजार करने लगी, कुछ देर में जमालापुर रोड़ की ओर से आती हुई एक मोटर साइकिल को रोकने का इशारा तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। मोटर साइकिल चालक ने मोटरसाइकिल सड़क के दाहिने ओर खेतो की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया लेकिन मोटर साइकिल तेज होने के कारण अनियन्त्रित होकर गिर गय़ी मोटरसाइकिल गिरते ही तीनों बदमाशों ने उबड़-खाबड़ जमीन मे टीलों की आड़ लेकर अपने पास लिये पिस्टल व तमन्चे से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, बदमाशों को आत्म समर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों ने पुनः फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गए फायर में एक बदमाश को गोली लगी, घायल बदमाश से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी। बदमाश ने अपना नाम करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी ग्राम मोलनापुर थाना मीरगंज तथा मौके से भागे अपने दोनों साथियों के नाम रोहित यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम कटाहितखास थाना मछलीशहर जौनपुर व योगेश यादव पुत्र भोलानाथ यादव निवासी ग्राम बभनियांव यादवपुरा थाना मीरगंज बताया। पुलिस ने उन अभियुक्तों वâो गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

Previous article


