जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सोमवार को जनपद जौनपुर के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर बदलापुर स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्द की सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ द्वारा बुके भेंट कर राजीव कृष्ण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां डीजीपी ने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था पर संक्षिप्त संवाद भी किया। पुलिस महानिदेशक के इस दौरे को जिले के लिए अहम माना जा रहा है, जिससे पुलिस महकमे को नई ऊर्जा और दिशा मिल सकती है। अधिकारियों में उत्साह और सजगता सा$फ तौर पर देखने को मिली। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुलिस महानिदेशक का जौनपुर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

Previous article

