जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस व क्राइम टीम ने दो वांछित वारंटियों को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश(चतुर्थ) के आदेश पर विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में संबंधित वांछित गोलू राय पुत्र संतोष राय एवं लोकनाथ राय पुत्र दुधनाथ राय, निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर को पुलिस टीम ने उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों को थाना लाकर विधिक कार्यवाही की गई और संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुलिस ने वारंटियों को किया गिरफ्तार


