Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने पाँच वारंटियों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने पाँच वारंटियों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के अलग-अलग गॉवों से न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय थाने के हरिकापुरा गॉव निवासी सभाजीत पुत्र लुल्लूर, कमलेश पुत्र सभाजीत शर्मा, आदिनाथपुर निवासी सिरमोही पुत्र कन्हई, ओइना निवासी राजनाथ पाल पुत्र राजू पाल तथा गठाना गॉव निवासी शैलेन्द्र शर्मा पुत्र बैजनाथ शर्मा न्यायालय में काफी लंबे अर्से से वांछित चल रहे थे। इन सभी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट कटा था। इनकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव, राजितराम यादव, राम मिलन यादव, सर्वजीत यादव, रियाजुद्दीन खां, हे.का. अखिलेश यादव, महेंद्र प्रताप यादव, शैलेश यादव, का.  रतन लाल गिरी, वीरेंद्र चौहान, आशीष यादव, नरेंद्र कुमार तथा रवि प्रताप यादव ने उपरोक्त अभियुक्तों को मुखबिर की सटीक सूचना पर चिन्हित स्थलों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।