जौनपुर धारा, केराकत। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस तत्पर है। सीओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देशन और कोतवाल आदेश त्यागी के नेतृत्व में प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चेकिंग या फिर पैदल गश्त की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मु़फ्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद श्रीवास्तव ने क्षेत्र के खड़हर डगरा मोड़ पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। चार पहिया वाहनों की डिक्की चेक करने के साथ साथ और काली फिल्म को उतरवाया। इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और तेज रफ्तार चलने वालों को रोककर फटकार लगायी तथा नियमानुसार चलने की सलाह दी। इस अवसर पर उप निरीक्षक चौकी के हेड कांस्टेबल फूल कुमार द्विवेदी, सुनील पाल सहित हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार निक्कू चौधरी, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Previous article
Next article

