Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरखेतासराय में इस बार नहीं लगेगा गाजीमियां का मेला

खेतासराय में इस बार नहीं लगेगा गाजीमियां का मेला

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय में चार मई को गाजीमियां का मेला लगने को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। चुनाव आचार संहिता के चलते गाजीमियां के मेले पर रोक लगा दी गई है। इस बार अब गाजीमियां का मेला यहां नहीं लग पाएगा। खेतासराय में हर वर्ष गाजीमियां का ऐतिहासिक मेला जेठ की तपती दुपहरिया में गुरुवार को लगता है। आस्था परक इस मेले में जिले के अलावा गैर जनपदों के जायरीन शामिल होने आते रहे। सवा महीने पहले गाजीमियां की लगन रख दी गई। गाजीमियां की लगन शुरू होने पर खेतासराय में चार मार्च को मेला सुनिश्चित किया गया था। इस बीच चार मई को निकाय चुनाव की तिथि घोषित हो गई। गाजीमियां का मेला और निकाय चुनाव एक ही दिन गुरुवार चार मई को पड़ने पर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई तो चुनाव आचार संहिता लागू होने से पुलिस प्रशासन को गाजीमियां के मेले पर रोक लगाने का निर्णय लेना पड़ा। एक सप्ताह पूर्व एसडीएम शैलेन्द्र कुमार और सीओ चोब सिंह ने प्रत्याशियों और पीस कमेटी के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया था कि गाजीमियां का मेला नहीं लगेगा। चुनाव के दिन कोई दुकान भी नहीं खुलेगी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजीमियां के मेले से जुड़े लोगों को भी बता दिया गया है कि चार मई को निकाय चुनाव है। चुनाव आचार संहिता लगी है इसलिए गाजीमियां का मेला इस बार नहीं लगेगा।