Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस झण्डा दिवस पर ध्वजारोहण कर महानिदेशक ने सुनाया संदेश

पुलिस झण्डा दिवस पर ध्वजारोहण कर महानिदेशक ने सुनाया संदेश

जौनपुर। रविवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर एसपी डॉ.कौस्तुभ ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का संदेश पढ़कर सुनाया। मातहत पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक व पूरे समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा पुलिस ध्वज की गरिमा व सम्मान बनाए रखने का दायित्व प्रत्येक पुलिस कर्मी का है। इसकी आन-बान-शान बनाए रखने के लिए उन्हें सर्वस्व निछावर करने को तैयार रहना चाहिए। देश की एकता-अखंडता की रक्षा व भयमुक्त समाज की स्थापना हर पुलिस कर्मी का कर्तव्य है। इस मौके पर एएसपी (सिटी) आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी गोल्डी गुप्त, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह सहित महकमे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन के साथ ही पुलिस कार्यालय व जिले के सभी थानों में भी पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया।