Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरपुलिस की पकड़ से दूर है वांछित अभियुक्त

पुलिस की पकड़ से दूर है वांछित अभियुक्त

जौनपुर धारा, बरसठी। जमानत का फर्जी दस्तावेज बनाकर पुलिस को देने के आरोप में बरसठी पुलिस ने एसपी के आदेश पर पिता पुत्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन वहीं आरोपी अभी तक पुलिस के पकड़ से दूर है। बरसठी थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव निवासी अनिल मिश्रा व उनके पिता श्यामनारायण मिश्रा के विरुद्ध वर्ष-2021 में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे में हाजिर न होने पर कोर्ट ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र पर 1मई को गैरजमानती वारंट जारी कर दिया, कोर्ट के वारंट पर पुलिस ने 3 मई को आरोपी अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट का जमानत कागजात पुलिस को दिखाया तो पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। वहीं अनिल मिश्रा प्रतिवादी राकेश मिश्रा ने कोर्ट में पता किया तो वहां से कोई जमानत नही हुई थी। बल्कि कोर्ट की फर्जी मुहर व कागजात बनवाया गया था। राकेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से देखते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दोनो आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन धोखाधड़ी कर कोर्ट का फर्जी कागजात बनवाने एवं पुलिस को चकमा देने वाले यह दोनों अभियुक्त अभी तक पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है।