Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश में दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, दो घायल

पुरानी रंजिश में दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, दो घायल

  • घायलों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अरंद गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो युवकों पर हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के अरंद गांव में शनिवार की सुबह 26वर्षीय फहीम पुत्र अबु हासिम व 27वर्षीय अफजल पुत्र गुफरान गांव में ही एक चाय की दुकान पर बैठे थे कि इतने में आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे दबंगों ने धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवकों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।