Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश को लेकर ई रिक्शा चालक को मारी गोली

पुरानी रंजिश को लेकर ई रिक्शा चालक को मारी गोली

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर कोटिला निवासी ई-रिक्शा चालक को पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने गोली मार दिया। क्षेत्राधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 6अक्टूबर शुक्रवार की रात्री करीब 11.30 अभिषेक कुमार गौतम पुत्र जगदीश कुमार गौतम 26वर्ष अपने ई-रिक्शा से अपनी भाभी व परिवार के अन्य लोगों के साथ कही जा रहें थें। रास्ते में गुरूदास पुलिया के पास घात लगाए बैठे उसी गांव के रहने वाले होरी सिंह पुत्र दशरथ सिंह व संर्घष उर्फ गुड्डू के द्वारा धमकाते हुए उसके दाहिने पैर में गोली मार दिया,जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। तहरीर के अधार पर नामजद दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जनपद में जहां बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहें हैं वहीं पुलिस भी अपराधियों पर लगाम कसने में लगी हुई है।