Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

बाइक व नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने चोरी के आरोपित को बाइक, नकदी व लोहे के सब्बल के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह व उमेश कुमार ने हमराहियों के साथ शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मिले सुराग पर शेखाही नहर पुलिया के पास से मदारपुर निवासी विशाल गौतम बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से चोरी के 1610रुपये व सेंध काटने में इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का सब्बल बरामद हुआ। वह थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना में वांछित था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित विशाल गौतम के विरुद्ध जिले में सरपतहां, लाइन बाजार थानों में चोरी सुल्तानपुर जिले के जय सिंहपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट, बहराइच के हुजूरपुर थाने में गो-वध, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं।

रक्तदान से बडा कोई दान नही : डॉ.जेपी दूबे

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आरके हड्डी अस्पताल में शनिवार की सुबह लायंस क्लब स्टार द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 लोगों ने रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरानी बाजार स्थित आरके हास्पिटल एण्ड ब्लड बैंक में संस्था के अध्यक्ष के सहित कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। अस्पताल संचालक डॉ.जेपी दुबे ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक करने की जरूरत है।रक्त दान से बडा कोई दान नही है। आज भी लोगों को भ्रम होता है कि रक्त देने से शरीर कमजोर होता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सत्य तो यह है कि रक्तदान करने से शरीर की बहुत सी बीमारियों को रोका जा सकता है। जरूरतमंद के लिए आपका रक्त उसकी जिंदगी को बचाने में काफी महत्त्वपूर्ण होता है। इस मौके पर पवन साहू सर्वेश चौरसिया श्रेयांश गुप्ता संजीव कुमार मनोज जायसवाल सुरेंद्र तिवारी मनीष अग्रहरि राजपत जायसवाल आदि रहे।

समाधान दिवस पर 87मे 27का हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, शाहगंज। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।जिसमे फरियादियो द्वारा पड़े कुल 87 प्रार्थना पत्र में से मौके पर ही 27प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौप दिया गया, साथ ही जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर संदीप कुमार, आशीष कुमार, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार समेत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।