जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में 20दिन पहले पुत्र के निधन पर मां को ऐसा सदमा लगा कि उनका भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिससे लोगों ने इस निधन पर मां बेटे के प्यार की चर्चा करते हुए शोक जताया। जंगीपुर खुर्द देवराज गौतम की पत्नी 60वर्षीय घनावती देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक करंजाकला में थी और अपने गांव में काफी लोकप्रिय थी। 20 दिन पहले इनके 30 वर्षीय पुत्र प्रवेशलाल गौतम उर्फ रिंकू का बीमारी के चलते निधन हो गया था। बेटे के निधन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य थनावती देवी को ऐसा सदमा लगा कि वह बीमार हो गई और उसके बाद परिजन उनका उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको ठीक बताते हुए कहा कि इनको पुत्र वियोग का सदमा लगा हुआ है और इस वियोग में उनका शनिवार की शाम हार्ट अटैक हुआ और इनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव व उनके प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन, ग्राम प्रधान चंदन यादव ने मौके पर पहुंचकर सान्तवना दी। कर्मठशील बीडीसी धनावती देवी के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्ति की। उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुत्र वियोग में मां क्षेत्र पंचायत सदस्य का हुआ निधन


