यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन घरेलू संकट का सामना कर रहे हैं. रूस की प्राइवेट आर्मी माने जाने वाले वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. एक समय में पुतिन के खास रहे वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत का बिगुल फूंका है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर ग्रुप की सेना राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है. दूसरी तरफ उसे रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं. इस बीच वैगनर सेना ने रूस के रोस्तोव शहर पर कब्जा करने का दावा किया है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्शन दिया गया है कि वैगनर फाइटर्स रोस्तोव में कॉफी का ऑर्डर दे रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विश्वासघात वाले बयान पर वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि राष्ट्रपति से बड़ी गलती हुई थी. उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक ऑडियो संदेश में कहा, ”हम अपनी मातृभूमि के देशभक्त हैं. हम नहीं चाहते कि देश भ्रष्टाचार, धोखे और नौकरशाही में रहे.उन्होंने आगे कहा कि वैगनर अर्धसैनिक समूह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन या सुरक्षा सेवाओं की मांगों के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा. इस दौरान प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आरोपों से इनकार किया. उन्होंने अपने लड़ाकों को देशभक्त बताया. गौरतलब है कि प्रिगोझिन ने टेलीग्राम पर वीडियो जारी कर कहा था कि वह और उनके लड़ाके रोस्तोव-ऑन-डॉन में दक्षिणी जिला सैन्य मुख्यालय में हैं, सभी मिलिट्री बेस वैगनर ग्रुप के कब्जे में हैं, जब तक कि रक्षा प्रमुख सर्गेई शोइगु और गेरासिमोव उनके पास नहीं आते तब तक उनके लोग रोस्तोव-ऑन-डॉन की नाकेबंदी करेंगे और मॉस्को की ओर बढ़ते रहेंगे.
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
पुतिन के बयान पर वैगनर ग्रुप प्रमुख प्रिगोझिन ने कहा…


