जौनपुर धारा, नौपेड़वा। स्मृतिशेष विमला देवी पत्नी स्मृतिशेष शेरई यादव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र समाजसेवी अभयराज यादव द्वारा निज निवास स्थान देवरिया लेदुका में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन शिप का उद्धघाटन मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के मौजूदगी में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता के विशिष्ट अथिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल फाइनल मैच का टॉस कराकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किये। प्रतियोगिता मे विभिन्न जनपदो की 16टीमें प्रतिभाग की फाइनल मुकाबला देवरिया वैरियर्स बनाम मेंहदीगंज जौनपुर के बीच हुवा जिसमे देवरिया वैरियर्स विजेता रही और मेंहदीगंज उपविजेता रही। प्रतियोगिता के संरक्षक अभयराज यादव एव जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव जयनाथ यादव एव अरविन्द शुक्ल जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के हाथो से विजेता एव उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया। पूरी प्रतियोगिता जिला सचिव कबड्डी रवि चंद्र यादव एव जिला सयुक्त सचिव कबड्डी राकेश यादव की देख रेख मे सम्पन्न हुई।संचालन एवं कमेंट्री मंगल यादव ने किया। अम्पायर सुरेश, लालसाहब, गुलाब, अखिलेश, अमित रहे।अन्त में प्रतियोगिता के सयोजक व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव ने अतिथियों खिलाड़ियों एव दर्शकों का आभार व्यक्त किये। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री पंकज सिंह, उतर प्रदेश व्यापार मण्डल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, अरविन्द यादव, सुबास यादव, सुरेश, ज्योति प्रकाश, स्वास्तिक, पारसनाथ, जंगबहादुर यादव, जगत विश्वास, जवाहर लाल यादव सहित खिलाडी और दर्शक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
पुण्यतिथि पर हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन



