Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपुण्य स्मृति में स्कूल के बच्चों में बांटा गया नोटबुक

पुण्य स्मृति में स्कूल के बच्चों में बांटा गया नोटबुक

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्व.मुरलीधर पाठक की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रमोद पाठक समाजसेवी द्वारा प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं में नोटबुक का वितरण किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग 50 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। प्रमोद पाठक गुजरात में उद्योगपति हैं और सुजानगंज ग्राम सभा सोनाहिता के निवासी हैं। प्रमोद पाठक ने अभी पिछले 8 नवंबर को एक विशाल कंबल वितरण का आयोजन कर लगभग 2000 जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण भी किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुप से प्रतिष्ठित डॉक्टर वारिस अली व राष्ट्रीय पीजी कॉलेज के डॉक्टर सुनील मणि त्रिपाठी, आनंद तिवारी आदि लोगों का बड़ा सहयोग रहा।