Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधानों के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन

ग्राम प्रधानों के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन

  • दस ग्राम पंचायतों में हुई सचिवों की नियुक्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैयां, उत्तरगावा, धमार्पुर, धन्नेपुर, रामपुर जमीम हिसामपुर, राजेपुर, चौकीपुर, खलसहा सहित दस ग्राम पंचायतों में सचिवों की नियुक्ति न होने की वजह से नाराज ग्राम प्रधानों ने धमार्पुर ब्लॉक पर बीते 21 नवंबर को प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसे समाचार पत्रों में प्रमुखता से छापा भी गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने उक्त ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम पंचायत सचिव के पदों को तत्काल भरने का आदेश देते हुए सचिवों की नियुक्ति कर दी। नियुक्ति का शासनादेश आने से दस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों में काफी खुशी व्याप्त है।