Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरपीयू के अंबेसडरों ने जी-20 में किया प्रतिभाग

पीयू के अंबेसडरों ने जी-20 में किया प्रतिभाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित जी-20 कान्क्लेव में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तरफ से नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय और मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने अंबेसडर के रूप में प्रतिभाग किया। यह कान्क्लेव उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किया गया है। संगोष्ठी में कहा गया कि भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इससे यह साबित होता है कि दुनिया में भारत आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से ताकतवर हुआ है। इसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जी-20 का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत है। आनेवाले अतिथियों को हम अपने अच्छे होने का परिचय दें। इसके लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर और अपने से संबंधित महाविद्यालयों में कार्यक्रम कराकर शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुधीर बोबड़े, विशेष सचिव अखिलेश मिश्र, डॉ. स्वास्ति राव, संजय मेथावी समेत उप्र के विश्वविद्यालयों के अंबेसडरों ने प्रतिभाग किया।