Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरपीयू कर्मचारी संघ में सदस्य बने पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह

पीयू कर्मचारी संघ में सदस्य बने पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष को कर्मचारी संघ में सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रशासनिक सभागार में अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नए कर्मचारी संघ में 10 सदस्य निर्विरोध चुने गए थे जबकि एक सदस्य का पद खाली था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बैठक में सर्वसम्मति से रिक्त सदस्य पद को भरने के लिए की गई। बैठक मे कोषाध्यक्ष शमशाद अली द्वारा पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया गया जिस पर संघ ने उनके नाम पर सदस्य बनाने पर सहमति दे दी और सदस्य बना दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष स्वामीनाथ, सुरेंद्र बहादुर सिंह, जियालाल यादव, केशव यादव, राजेश गौतम, राकेश कुमार, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, कैलाश, सुधीर, जैनेंद्र विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद गौतम, अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।