Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीपा पुल का विधायक ने किया उद्घाटन

पीपा पुल का विधायक ने किया उद्घाटन

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के रामनगर अंतर्गत गुतवन-सलखापुर घाट के सई नदी पर निर्मित पीपा पुल का रविवार को सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने विधि-विधान से पूजन कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। यह पीपा पुल राज्य योजना सेतु के अंतर्गत 30 लाख 74 हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

पीपा पुल के निर्माण से गुतवन, सलखापुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को अब सई नदी पार करने में काफी सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से पीपा पुल की मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। पुल के चालू होने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक आवश्यक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल यादव, संजय सिंह, रामआसरे यादव, रवि यादव, रामलोचन यादव, ग्राम प्रधान मक्खन यादव, संदीप जायसवाल, भीम यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।