Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपीएमश्री विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

पीएमश्री विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकासखण्ड के मुरादपुर कोटा में स्थित पीएमश्री विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में विधायक रमेश मिश्रा शामिल हुए। पीएम श्री के नोडल शिक्षक डॉ.ओमप्रकाश गुप्त अभिभावको से अपील किया कि अधिक से अधिक नामांकन कराकर बच्चों को शिक्षा दिलाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सहाय पाण्डेय ने किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अच्छे परिणाम लाने वाले बच्चों तथा एआरपी डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्त, उमेश चंद दुबे, राज भारत मिश्र, राकेश कुमार पाल तथा कैलाश नाथ रजक को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडे, सुनील  चतुर्वेदी, डॉ.विभा शुक्ला, डॉ.ज्योति मिश्रा, डॉ.यामिनी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद दुबे ने किया।