Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपीएम मोदी की मां के निधन पर शोकसभा आयोजित

पीएम मोदी की मां के निधन पर शोकसभा आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। इसी क्रम में मछली शहर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मछलीशहर नगर के रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया। उक्त सभा में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री की माताजी वह 100 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसी क्रम में मछली शहर नगर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुख जाहिर करते हुए सभा का आयोजन था। इस मौके पर राकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, ज्यानंद चौबे, राम कुमार डब्लू, फहमी रिजवी आदि लोग उपस्थित रहे।