Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के नाथुपुर गांव में मंगलवार की देर रात को पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक 55 वर्षीय महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

उक्त गांव निवासी मंजूर के दो पुत्र मुमताज तथा अल्ताफ है। दोनो पुत्रों व बहुओं में आये दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती है। दोनों पुत्रों तथा बहुओं में मंगलवार की रात दस बजे से झगड़ा तथा मारपीट होने लगी। इनके झगड़े से मंजूर की पत्नी लैला उर्फ दुबैशा काफी परेशान रहती थी। उस रात को जब झगड़ा शुरू हुआ तभी कहने लगी कि अगर लड़ाई झगड़ा नहीं बन्द हुआ तो वह कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लेगी। माँ की धमकी को दोनों पुत्र व बहुओं ने अनसुना कर दिया। इससे गुस्से में आकर लैला घर के पास स्थित कुएं में कूद गयी। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों के प्रयास से लैला को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर चिकिसक ने लैला को मृत घोषित कर दिया।