Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमणिपुर की घटना को लेकर एआईएमआईएम ने किया प्रदर्शन

मणिपुर की घटना को लेकर एआईएमआईएम ने किया प्रदर्शन

  • जिला प्रशासन को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना को लेकर एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जम कर नारेबाजी की व दोषियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि मणिपुर की वायरल वीडियो से पूरा देश शर्मसार है तथा जनता में रोष-आक्रोश व्याप्त है। परन्तु मणिपुर में निरंतर हो रही घटनाओं को रोकने में राज्य सरकार पूर्णरूप से विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ परन्तु घटना 4 मई की थी, पिछले दो माह से ज्यादा समय के दरम्यान राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन ने कोई करवाई ना कर असंवेदनशीलता का परिचय दिया एवं राजधर्म निभाने में सरकार विफल रही। उन्होंने मांग किया कि केंद्र सरकार पीड़ित महिलाओं को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे। शाहनेयाज़ अहमद व जिला सचिव इरशाद अहमद ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना आजाद भारत के इतिहास की एक काली घटना है जिसका देश का हर नागरिक निंदा करता है। इस अवसर पर जिला संयुक्त सचिव दिलशाद एडवोकेट, उमानाथ गौतम एडवोकेट, सभासद अतीक अहमद, जिला सचिव कामरान अहमद, जिला कोषाध्यक्ष शहजादे अंसारी, अमर बहादुर पटेल आदि उपस्थित रहे।