Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपारिवारिक मामले का वारण्टी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पारिवारिक मामले का वारण्टी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, सुइथाकला। परिवार न्यायालय प्रथम द्वारा सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी एक वारण्टी रविवार को उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय को भेज दिया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र का सरायमोहिउद्दीनपुर गांव निवासी अमरेंद्र ऊर्फ पवन कुमार पुत्र सन्तराम मुकदमा संख्या 2207/ 21धारा 128सीआरपीसी से सम्बंधित वारण्टी था जो रविवार को पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील कुमार व मयहमराह कोबरा कर्मचारीगण कान्सटेबल द्वय हिमांशु सिंह और राहुल मिश्र के क्षेत्र भ्रमण के दौरान हत्थे चढ़ गया। मामले मे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसे न्यायालय को भेज दिया गया।