― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपारिवारिक कलह में महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, एक की...

पारिवारिक कलह में महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, एक की मौत

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में सोमवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस घटना में छ: वर्षीय शिवम की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपचंद की 32वर्षीय पत्नी सविता ने अपने तीन बच्चों, आठ वर्षीय सत्या, छ: वर्षीय शिवांश और सात माह के दुधमुहे शिवांश को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। चारों की हालत गंभीर होने के कारण स्वजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गये। वहां उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों बच्चों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सूत्रों की माने तो सविता और दीपचंद के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो इस दुखद घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि सविता एक सामान्य महिला थी और उसके इस कदम ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में सभी पहलुओं की जांच करेंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की मानसिक या पारिवारिक समस्या के लिए विशेषज्ञों से सलाह लें।

Share Now...