Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर में घुसा जहरीला सांप, रेस्क्यू के बाद परिवार ने ली राहत...

घर में घुसा जहरीला सांप, रेस्क्यू के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

सिकरारा। थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब आठ बजे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के घर में जहरीला सांप घुसने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। फन फैलाए सांप को देखकर परिजनों ने तत्काल रेस्क्यू के लिए सूचना दी।

सूचना मिलने पर सांपों के रेस्क्यू का कार्य करने वाले रामू चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी बरतते हुए काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

सांप के घर में मौजूद रहने के दौरान परिवार के लोग दहशत में रहे। हालांकि राहत की बात रही कि घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। रेस्क्यू के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित तरीके से सांप को बाहर निकालने के प्रयास की सराहना की।