Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपाठ्यक्रम से ही बच्चों का होता है सम्पूर्ण विकास : डा. कुलदीप...

पाठ्यक्रम से ही बच्चों का होता है सम्पूर्ण विकास : डा. कुलदीप गुप्ता

  • तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम (सीआरई) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन बुधवार को रचना विशेष विद्यालय (ब्रांच आईआईडी) में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक डा. कुलदीप कुमार गुप्ता ने पाठ्यक्रम की योजना और उसके विकास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पाठ्यक्रम से ही बच्चों का सम्पूर्ण विकास होता है। कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथिगण लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ संतोष कुमार साहू बच्चा एवं विशिष्ट अतिथि क्लब के अध्यक्ष आनन्द स्वरूप ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के अन्य प्रवक्ता पूनम श्रीवास्तव, डा. संतोष कुमार सिंह, सचिन कुमार यादव, गौतम चन्द ने कार्यक्रम विषय पर अपनी कक्षा का सम्पादन किया। संचालन व आभार मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने ज्ञापित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कई जिलों से आये हुए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र वितरित किया।