Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयपाक यूट्यूबर ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन को ठहराया सही...

पाक यूट्यूबर ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन को ठहराया सही…

पाकिस्तान और भारत का जब आजादी के वक्त 1947 में बंटवारा हुआ था तो उस वक्त पाकिस्तान में 24 फीसदी हिंदू रहते थे, लेकिन अब हालात बिल्कुल उलट है. आज पाकिस्तान में 1 फीसदी से भी कम हिंदू बचे है. इसी बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर (Pakistani Youtuber) नादिर अली ने अपने एक शो में पाकिस्तानी सिंगर नईम अब्बास के सामने पाकिस्तानी हिंदुओं पर कमेंट किया.

पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली ने पाक हिंदुओं को टारगेट करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया अक्सर कहती है कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक है और इनकी आबादी कम होते जा रही है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या कम नहीं हो रही है, अल्लाह उनको हिदायत दे रहा और लोग मुसलमान होते जा रहे हैं. इसे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. पाकिस्तान में अगर आज के वक्त हिंदुओं की स्थिति के बारे में बात किया जाए तो वो बेहद ही दयनीय है. पाकिस्तान से अक्सर ऐसी खबरें आते रहती है, जहां पर एक साथ सैकड़ों हिंदुओं का धर्म परिवर्तन किया जाता है. वहां हिंदू लड़कियों को इस्लाम धर्म कबूल कराया जाता है. उनके साथ जबरदस्ती की जाती है वो भी खासकर शादी करने के लिए. पाकिस्तान के एक ह्यूमन राइट सर्व रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 1931 में जनगणना में हिंदू की जनसंख्या 15 फीसदी थी, 1941 में 14 फीसदी हुई और 1951 में ये बंटवारे के बाद 1.3 फीसदी रह गई. पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली एक अपना यूट्यूब शो चलता है, जिसमें वो पाकिस्तान के जानकारों को बुलाकर अलग-अलग मुद्दों पर राय जानने की कोशिश करते है. उनके यूट्यूब चैनल का नाम नादिर यूट्यूब है. इस शो में वो पाकिस्तानी हिंदुओं के धर्म परिवर्तन को सही ठहरा रहे थे. वो कहना चाह रहे थे कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जो भी किया जा रहा है, वो सही है. इसके लिए अल्लाह उन्हें हिदायत दे रहा है.