Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरपांच लोगों का शांतिभंग में चालान

पांच लोगों का शांतिभंग में चालान

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के राम जानकी मंदिर बौलिया पोखरे की बांउड्रीवाल ध्वस्त होने के चलते मंदिर परिसर में छुट्टा जानवरों के आने से रोकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में ले चालान भेज दिया। नगर के घासमंडी स्थित राम जानकी मंदिर बौलिया पोखरे की बाउंड्री ध्वस्त हो गयी है जिसके चलते कुछ लोग मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत बनाये हुए हैं। वहीं मंदिर के महंत बालक दास ने बताया कि डेढ़ साल से पथरगड्डी के आदेश के बाद भी चिन्हांकन नहीं हो रहा है जिसके चलते बुधवार की देर शाम मंदिर के पीछे के कुछ लोगों का मन्दिर के महंत के साथ विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से धीरज दास व दीपक तथा दूसरे पक्ष से सभासद प्रेमचंद, राममिलन, रामदवर को हिरासत में लेकर सभी का शान्ति भंग में चालान कर दिया।