Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरपांच गो-तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच गो-तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नावघाट के पास पांच गो-तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी व स्वाट टीम ने पांच शातिर गो-तस्करी  के अभियुक्तों की तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली जाइलो कार, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन व नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि नाथुपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी उ.नि. रामजनम यादव अपने हमराहियों के साथ वहां आये। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने पर जो गोवंश से लदी कन्टेनर पकड़ी गई थी उसका मालिक एक काले रंग की जाइलो कार से अपने सहयोगियों के साथ केराकत बाजार की तरफ से सेवईंनाला होते हुए सिरकोनी बाजार की तरफ जाने वाला है। स्वाट टीम में नियुक्त उ.नि. रमेश कुमार मय टीम के साथ जफराबाद बाजार पहुंचे तभी सूचना मिली कि नावघाट पुल के पहले ही वाहनों को उचित आड़ में खड़ाकर घेराबंदी करके आने वाले वाहन का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद एक वाहन के नजदीक आने पर पुलिस ने टार्च जलाकर देखने लगी उतने में वो लोग गाड़ी पीछे मोड़ने लगे। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। कड़ाई  से पूछताछ करने पर सारा गुनाह उन्होंने कबूल लिया।