― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपहले सलमान ने जताई आमिर की एक्स वाइफ के साथ काम करने...

पहले सलमान ने जताई आमिर की एक्स वाइफ के साथ काम करने की ख्वाहिश

सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह के चलते खबरों में बने रहते हैं। सलमान ने हाल ही में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज की तारीफ की थी। सुपरस्टार ने उनकी तारीफ करते हुए एक ट्वीट भी शेयर किया था। इतना ही नहीं सलमान ने किरण के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया।

आमिर खान और किरण राव अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी है, वहीं किरण राव ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। किरण ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से डायरेक्शन की कमान संभाली है। ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इतना ही नहीं सुपरस्टार सलमान खान भी खुद को इस फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सलमान खान ने किरण राव की तारीफ करते हुए एक ट्वीट में लिखा, मैंने अभी किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। मैंने और मेरे पिता ने इसे काफी इंजॉय किया। आपको डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू के लिए बधाई। शानदार काम, कब काम करोगी मेरे साथ? सलमान खान के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें सही फैक्ट बताते हुए कहा कि ये किरण राव की पहली डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म नहीं है। बस फिर क्या था, सलमान खान ने अपनी गलती को समझा और तुरंत अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि बात सिर्फ यही खत्म नहीं होती, सलमान खान ने अपने डिलीट किए हुए ट्वीट वाली गलती को सुधारा और उन्हीं लाइन को नए ट्वीट में चिपका दिया। जिसके बाद अब उनके ट्वीट में लिखा है कि, मैंने अभी किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। अब फैन्स की नजर किरण राव के रिप्लाई पर टिक गई हैं। क्या वह सलमान खान के साथ कोई फिल्म करेंगी, इस तरह के सवाल लोगों के जहन में घूमने लगे हैं।

Share Now...