― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनसलमान खान संग फ्लॉप देने वाली हीरोइन की अल्लू की फिल्म में...

सलमान खान संग फ्लॉप देने वाली हीरोइन की अल्लू की फिल्म में एंट्री

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। इस साल उनकी ‘पुष्पा-द रूल’ आने वाली है। जिसकी शूटिंग अब तक खत्म नहीं हुई है। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि, शाहरुख खान की ‘जवान’ वाले डायरेक्टर अल्लू अर्जुन के साथ काम करने वाले हैं।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल इस साल आने वाला है। पिक्चर की शूटिंग अबतक पूरी नहीं हुई है। मेकर्स ने अलग-अलग यूनिट लगाई है, ताकि जल्द से जल्द इसे खत्म किया जा सके। इसी बीच अल्लू अर्जुन अपनी अगली पिक्चर को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। बीते दिनों खबरें आईं थी कि, शाहरुख खान की ‘जवान’ बनाने वाले डायरेक्टर एटली अल्लू अर्जुन के साथ काम करने वाले हैं। ऐसा पता लगा है कि, किसी पिक्चर को लेकर दोनों के बीच बातचीत भी चल रही है। हालांकि, अल्लू अर्जुन के बाद इस फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है। एटली की ‘जवान’ को दुनियाभर से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। बीते दिनों कहा जा रहा था कि, सलमान खान ने भी एटली को अपनी पैन इंडिया फिल्म के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस पिक्चर को उनके भाई अरबाज प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन डायरेक्टर साउथ का हो सकता है। बीते दिनों पता लगा था कि जवान की सफलता के बाद एटली ने अपनी फीस बढ़ा दी है। वो अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के लिए 60 करोड़ के आसपास की रकम डिमांड कर रहे हैं। फिलहाल दोनों साथ काम करने वाले हैं या नहीं। इसका ऐलान अबतक नहीं किया गया है। लेकिन इसी बीच पिक्चर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। जिस एक्ट्रेस का फिल्म से नाम जुड़ रहा है, वो कोई और नहीं पूजा हेगड़े हैं। जो तेलुगु इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में रिलीज हुई महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ भी उन्हें ऑफर हुई थी। वो फिल्म से जुड़ी भी थी। लेकिन बाद में अज्ञात कारणों के चलते फिल्म से बाहर हो गईं। बीते कुछ साल पूजा हेगड़े के लिए खास अच्छे नहीं रहे। वो सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आईं थीं। लेकिन पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद कुछ और फिल्मों में भी दिखी हैं। खैर, अब उनका फोकस तेलुगु इंडस्ट्री में दमदार वापसी का है। तेलुगु 360 नाम की वेबसाइट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म के लिए पूजा हेगड़े के नाम पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अबतक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है।

Share Now...