जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हुई। यह परीक्षा 20 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी। 15 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 2100विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा के पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि परीक्षार्थी शांत मन से एवं निर्भीक होकर परीक्षा में बैठें। परीक्षा स्वयं के मूल्यांकन का अवसर है अतः विद्यार्थी ईमानदारी से प्रश्नपत्र को हल करें। ईमानदारी से परिश्रम करनेवालों की मदद ईश्वर भी करते हैं। अशांत मन से परीक्षा भवन में बैठने पर आते हुए प्रश्नों के उत्तर भी विस्मृत हो जाते हैं। विद्यार्थी ध्यान से प्रश्न पत्र को पढ़ें ततपश्चात उत्तर लिखना शुरू करें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
परीक्षार्थी शांत मन से परीक्षा में बैठें : पी.विक्टर
Previous article

