जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय मतरी में आयोजित नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन के लिए अभिप्रेरित किया।
प्राथमिक विद्यालय मिश्रमऊ में संचारी रोग नियंत्रण तथा स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, एआरपी शिक्षक संकुल एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न मजरों में नामांकन हेतु व्यापक जन सम्पर्क किया गया। ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के अनुक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं बच्चों का नामांकन तथा माल्यार्पण किया और उनके माता पिता को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, मिष्ठान व टाफी प्रदान की। इस अवसर पर डा. विनोद कुमार, अतुल सिंह, विवेक सिंह, ग्राम प्रधान रियासत, प्रधानाध्यापक कौसेन राम, अवध पाल, अजय सिंह, प्रभाकर शुक्ल, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, चन्द्रमणि अरविंद पाल, राजीव मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौरसिया, राजेश जायसवाल, दिनेश प्रताप सिंह समेत अनेक शिक्षकों ने प्रत्येक परिवार तक पहुँच को सुनिश्चित करते हुए एक भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देने के संकल्प को दुहराया।



