Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपरम्परागत खेती से आगे बढ़ रहे किसान, स्ट्राबेरी की खेती से की...

परम्परागत खेती से आगे बढ़ रहे किसान, स्ट्राबेरी की खेती से की लाखों की आमदनी

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि परम्परागत खेती से हटकर कुछ नया करना हो तो स्ट्राबेरी की खेती किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में बहुत लाभकारी साबित हो रही है। पहले इसकी खेती सिर्फ पहाडी और ठंडे भागों मे ही होती थी परन्तु अब अपने जनपद के किसान भी इसकी खेती कर बहुत अच्छी आमदनी कर रहे है। इसी कड़ी में जौनपुर के कृषक भी इससे अछूते नही है। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच के कारण ही प्रदेश भर के कषक नयी-नयी फसलों व सिचाई के नयी तकनीकों के माध्यम से नित नयी ऊचाईया छू रहे है। जिसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड खुटहन ग्राम सलेमपुर निवासी कृष्ण कुमार यादव है, जो परम्परागत खेती के अवाला मल्चिंग के साथ स्ट्राबेरी की खेती कर रहे है।  कृष्ण कुमार यादव ने एकीकत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत स्ट्राबेरी की खेती करके एक नया कीर्तिमान रचा है। उनका कहना है कि लगभग 80हजार की लागत लगाकर मात्र 4 माह में 3.5 से 4 लाख रूपये तक की बचत हो जाती है। उद्यान विभाग के मार्गदर्शन और बागवानी मिशन के तहत मिले अनुदान ने उन्हे आधुनिक खेती करने मे मदद की। कृष्ण कुमार यादव द्वारा विन्टर डाउन प्रजाति की स्ट्राबेरी लगायी गयी है जो बाजार में 370-400 रू.किलो तक आराम से लोकल मार्केट में ही बिक जाती है इसके अतिरिक्त इनके द्वारा आलू, धान, गेहू, सरसो व गन्ना की खेती की जाती है। विभाग से 90प्रतिशत सब्सिडी पर इनके द्वारा मिनी स्प्रिकलर भी लिया गया है।