Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्रकारों ने केक काटकर मनाई खुशियां

पत्रकारों ने केक काटकर मनाई खुशियां

  • पत्रकारों ने हाई कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक जीत

जौनपुर धारा,केराकत। जिला पंचायत सदस्य कार्यालय पर बुधवार को पीपीसी के तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में पत्रकारों ने बैठककर हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए केक काटकर खुशियां मनाई।

वरिष्ठ दीपनायरण सिंह व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ.पप्पू सरोज ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। पत्रकारों ने इस ऐतिहासिक जीत को कलम की जीत बताई। विदित हो कि हाई कोर्ट ने संपूर्ण उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन के उपरांत पाया कि पत्रकारों पर दबाव के उद्देश्य से मुकदमा पंजीतकृ कराया गया है, जो विधि प्रक्रिया का दुरुपयोग प्रतीत होती है। हाई कोर्ट के निर्णय के अनुपालन में विशेष न्यायधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण न्यायालय ने मुकदमे की संपूर्ण दांडिक कार्यवाही को रद्द कर दी। बता दें कि विगत दो वर्ष पूर्व पेसारा गांव में स्थित अस्थाई गौशाला की खबर को प्रकाशित करने को लेकर ग्राम प्रधान चंदा देवी के द्वारा चार पत्रकारों पर एसीएसटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसे लगभग दो साल बाद मामले को हाई कोर्ट ने संपूर्ण कार्यवाही को खारिज कर दिया।

प्रधान प्रतिनिधि ने पत्रकारों को भेंट की कलम अखईपुर

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसहाय ने पत्रकारों के ऐतिहासिक जीत पर उन्हें कलम सप्रेम भेंट कर बधाई दी। इस दौरान पत्रकार विनोद कुमार, महामंत्री अरविंद कुमार यादव, पंकज सिंह, अवनीश वर्मा, राजेश यादव, पृथ्वीराज, आनंद कुमार, विनीत कुमार, फौजी सुभाष यादव, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश कुमार, सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मनोज सोनकर मौजूद रहे।