Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि

पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि

मीडिया ऑफिस पर पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलिजौनपुर धारा, खेतासराय। नगर पंचायत स्थित मीडिया कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर दिवंगत पत्रकार सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ‘रिंकू’ की तीसरी पुण्यतिथि पर याद करते हुए पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। मूलरूप से क्षेत्र के फरीदपुर जैगहां गांव निवासी मीडिया क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। कोरोना महामारी में इनका निधन हो गया था। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकार आनंद कुमार सिंह ने कहा कि श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के क्षेत्र के एक मुकाम हासिल किया था। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे उनका असमय जाना कष्टकारी है। पत्रकार अजीम सिद्दीकी ने कहा कि कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी की कमी जीवनभर खलती रहेगी, यह हम पत्रकारों के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पत्रकार श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता,अहसान हैदर आदि लोग उपस्थित रहे।