Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्रकार पर हुए हमले के मामले में थानाप्रभारी से मिले पत्रकार

पत्रकार पर हुए हमले के मामले में थानाप्रभारी से मिले पत्रकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद निवासी पत्रकार अखिलेश सिंह पर 19 जून की रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया। मामले में चेयरमैन पति डॉ.सरफराज खान सहित चार अज्ञात पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। घटना के बाद अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्यवायी नही किया। जिसके चलते पत्रकार काफी असहज हो रहे थे। रविवार को पत्रकारों का दल थाने पहुंच कर थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी से मिला। थानाप्रभारी ने कहा कि जल्द ही मामले के आरोपियों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने चौकी प्रभारी को निर्देश दिया कि सीसी टीवी फुटेज सहित अन्य जरूरी स्थानों की गम्भीरता पूर्वक जांच करें। जिससे सच्चाई सामने आये और आरोपी पकड़े जाय। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि कार्यवाही होगी इसमें कोई दो राय नही है। इस मौके पर उमेश चन्द्र मिश्रा, कृपा शंकर यादव, अरविन्द सिंह पटेल, शेखर चौहान, विनय श्रीवास्तव, बृजनंदन स्वरूप, शरद सिंह, नीरज सिंह, शिशु तिवारी, विवेक सिंह, आलोक सिंह, इजहार हुसैन, अंकित श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।