जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष विक्की गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को पत्रकारों ने सीतापुर के पत्रकार के हत्यारे को फांसी देने व आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर मछलीशहर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को सीतापुर के महोली तहसील के पत्रकार राधवेंद्र वाजपेई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई है। जिसको लेकर संगठन व पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने सीओ प्रतिमा वर्मा को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी के आरोपियों की गिरफ्तारी व कठोरता करवाई करके फांसी की सजा दी जाए, साथ ही मृतक आश्रित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। इस अवसर पर विक्की गुप्ता, केपी यादव, नमन गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, सूरज विश्वकर्मा, राज मौर्य, राहुल कुमार व अभिनव आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पत्रकार के हत्यारे को दी जाए फांसी


