Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्नी को 2.20 लाख रुपये में बेचने पर चार के खिलाफ मुकदमा...

पत्नी को 2.20 लाख रुपये में बेचने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जिले में नशे के आदी एक पति ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी पत्नी को 2.20लाख रुपये में बेच दिया था। चार फरवरी 2025 को खरीदार के चंगुल से बचकर निकली पीड़िता थाने पहुंची थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महराजगंज अमित पांडेय ने बताया कि अनुसूचित जाति की शोभावती (34) ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी करीब 15साल पहले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी राजेश के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शादी के बाद पति नशे का आदी हो गया और उसके दूसरी महिला से संबंध हो गए। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राशन कार्ड बनवाने के बहाने राजेश उसे बदलापुर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के यहां ले गया और 2.20 लाख रुपये में उसको बेच दिया। विरोध करने पर अशोक कुमार और उसके साथियों ने असलहे के बल पर धमकाया। इसके बाद शोभावती का भाई गुड्ड् ससुराल पहुंचा तो राजेश ने कह दिया कि उसकी वहन बच्चों के साथ कहीं भाग गई। शंका होने पर गुड्डू थाने भी गया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।