- जन चौपाल में जिलाधिकारी का निर्देश
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकासखंड बक्सा के ग्राम पंचायत चवरी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के अवसर पर कृषि विभाग, जिला पूर्ति विभाग, सेवायोजन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जन चौपाल में लाभार्थियों के प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा लिए गए। जिलाधिकारी ने लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत पंजिका बनाये और गांव से सम्बन्धित शिकायतें रजिस्टर में दर्ज कराये। उन्होंने वरासत के मामलों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अगले 1 महीने तक अभियान चलाकर निर्विवाद वरासत दर्ज कराये। पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों को जेल भेजा जाये। धारा 24 की पैमाइस कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया कि सम्पति रजिस्टर जल्द से जल्द बनायें। एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि टीम बनाकर गांव में साफ-सफाई करायें, कहीं भी जलजमांव हो तो सोख्ता गड्ढा बनवाये। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों पर समय निकालकर पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करें। सभी बच्चों में सीखने की समान क्षमता होती है। अपने बच्चों को बडे सपने देखना सिखाए। खण्ड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि 8 जून को प्राथमिक विद्यालय पूरा सॉवल सिंह विकास खण्ड क्षेत्र बक्सा पर चौपाल लगाकर सभी प्रकार की पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जायेगा। 24 मई को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है इच्छुक व्यक्ति रोजगार मेले में साक्षात्कार देकर रोजगार प्राप्त कर सकते है। डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि जनपद में गेंहू 2125 रुपये प्रति कुंतल से 01 अप्रैल से 15 जून तक खरीद की जाएगी। किसी भी गांव में 100 कुंतल या उससे अधिक गेंहू होगा तो शासन की तरफ से गाँव मे ही गेंहू उठान गाड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि गेंहू खरीद में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो डिप्टी आरएमओं के मो0 7065660760 पर फोन करे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गेंहु खरीद का भुगतान बहुत आसानी से की जा रही है, 48 घटे में भुगतान खाते में कर दिया जा रहा है। जनपद के सभी किसानों का आश्वस्त कराया है कि गेंहू क्रय केंद्र पर गेंहू बेचने में के किसी भी प्रकार की समस्या नही होगी। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया।



