Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपति ने पीटा तो प्रेमी ने करवाया देह व्यापार, ठेले पर शमशान...

पति ने पीटा तो प्रेमी ने करवाया देह व्यापार, ठेले पर शमशान गया एक्ट्रेस का शव

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे किस्से हुए हैं जिन्होंने लोगों को हिलाकर रख दिया। ऐसा ही एक किस्सा एक्ट्रेस विमी का है। विमी 60के दशक के पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने शशि कपूर, सुनील दत्त, राज कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया था। विमी को फिल्म दुनिया में काफी शोहरत मिली लेकिन निजी जिदंगी नरक बनकर रह गई। विमी को पति से लेकर प्रेमी ने हद से कष्ट दिए और मरने के बाद उन्हें चार कंधे भी नसीब नहीं हुए। विमी का जन्म साल 1943 में हुआ था और उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी। विमी के पति उस समय के बहुत बड़े बिजनेसमैन थे और दोनों के दो बच्चे हुए। एक बार वह अपने पति के साथ एक पार्टी में पहुंची थीं और उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर रवि से हुई और वह उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। यहां से विमी का फिल्मी करियर शुरू हुआ। उन्होंने बीआर चोपड़ा की फिल्म हमराज से एक्टिंग में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी ससुराल वाले फिल्मों काम करने के खिलाफ थे. विमी का पति सपोर्ट किया तो उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया गया. विमी के कंधों पर अब घर को चलाने की जिम्मेदारी आ गई। वहीं, विमी ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ती चली गईं। उनके घर के बाहर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी रहती थी। फिल्मों में असफलता मिलने के बाद विमी ने कलकत्ता में एक टेक्सटाइल कंपनी खोली लेकिन ये भी कर्जे में डूब गई। जब आर्थिक तंगी का दौर आया तो विमी के पति शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करने लगे। पति से खराब रिश्ते होते गए और उन्हें प्रोड्यूसर जाली से प्यार हो गया और दोनों साथ में रहने लगे। लेकिन ये प्यार कुछ दिन ही चल पाया और जॉली ने विमी को शराब की लत लगवा दी। जॉली ने काम दिलाने के नाम पर दूसरे प्रोड्यूसर्स के साथ कंप्रोमाइज करने के लिए मजबूर करता था। विमी के दोस्त ने इस बात की पुष्टि की थी वह देह व्यापार का हिस्सा बन गई थीं।