Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
HomeमनोरंजनMUkesh ambani की बड़ी बहू Shloka mehata को गले लगाते दिखे Salman...

MUkesh ambani की बड़ी बहू Shloka mehata को गले लगाते दिखे Salman khan

सलमान खान के बर्थडे पर जामनगर में शानदार जश्न मनाया गया। इस ग्रैंड पार्टी से ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं, लेकिन अब सलमान के एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों जामनगर में हैं। उन्होंने अपना 59वां जन्मदिन अंबानी परिवार के साथ जामनगर में मनाया था। इस मौके पर सलमान खान हाई सिक्योरिटी में मुकेश अंबानी के पुश्तैनी घर पहुंच थे। सलमान के बर्थडे के वीडियो और तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी, लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के दबंग भाईजान का एक नया वीडियो इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल, अंबानी परिवार ने जामनगर में सलमान खान के बर्थडे के लिए एक ग्रैंड इवेंट का इंतजाम किया था। इस मौके पर कई सेलेब्स नजर आए और अंबानी परिवार के घर पर जमकर आतिशबाजी भी हुई। सलमान ने अपनी भाजी आयत संग एक ग्रैंड टायर वाला कैक भी कट किया था। इस मौके के इनसाइड वीडियोज ने फैंस को खुश कर दिया था। अब सलमान खान के एक फैन पेज ने नया वीडियो जारी किया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में भाईजान अपने दबंग वाले स्टाइल में नजर आते हैं। वीडियो में सलमान ने ब्लैक ट्राउजर और शर्ट कैरी की है, जिस पर गोल्डन कलर का कोर्ट पहना है और वह आगे आकर बहुत ही प्यार से अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता से मिलती हैं. वह श्लोका मेहता को गले भी लगाते हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने मिला जुला रिएक्शन दिया है। अब हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है, जिसमें एक्टर मास एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा, खबर है कि सलमान पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।