Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनपति निक जोनस के साथ Priyanka chopada की डेट

पति निक जोनस के साथ Priyanka chopada की डेट

नाइट फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मुंबई के सड़कों पर डेट नाइट के लिए निकली। खास बात यह है कि वह मुंबई की सवारी ऑटो में बैठकर फोटोशूट कराती नजर आ रही है। इसमें उनके अलावा उनके पति और ऑटो रिक्शा ड्राइवर को भी देखा जा सकता है। दोनों को रिक्शा के पास खड़े होकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता हैं। इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने डीप नेक कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन पहन रखा है। वहीं, उनके पति निक जोनस ने ब्लू कलर का सूट कोट पहन रखा है। दोनों फोटोज में खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ डेट नाइट की तस्वीरें शेयर की है। दोनों मुंबई की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा के साथ फोटोशूट करा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी तस्वीरों को 3 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तस्वीरों पर 8 हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘ऑटो रिक्शा में डेट नाइट’ वह भी मेरे हमदम निक जोनास के साथ। ‘प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उनका आउटफिट 65 साल पुराने विंटेज बनारसी पटोला को लेकर बनाया गया है। वहीं, इसमें सिल्वर थ्रेड भी हैं। खादी सिल्क पर काम किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने नीता अंबानी और ईशा अंबानी का भी शानदार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों मुंबई में हैं। जल्द ही वह सिटाडेल नामक वेब सीरीज में नजर आएंगी।