Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपड़ोसी ने महिला को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

पड़ोसी ने महिला को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कुरेथु गांव की एक महिला को उसके पड़ोसी ने पुरानी दुश्मनी को लेकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का उपचार अस्पताल भेजकर कराया। थाना क्षेत्र के कुरेथु गांव की सुनीता पत्नी सुनील कुमार 32 वर्ष शुक्रवार को सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि उसी दौरान सुनीता के पड़ोसी अमरनाथ अपनी पत्नी को साथ लेकर घर में घुस आये और सुनीता को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पीटने लगे। पिटाई से सुनीता घायल हो गई। उसका सिर फट गया। घायल अवस्था में ही सुनीता थाने पर पहुंची। पुलिस ने उसे उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड़ भेजवाया। इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। दूसरे पक्ष को थाने पर बुलवाया गया है। जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।