Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपट्टीदारों के विवाद में पहुंचे सिपाही ने किशोर को पीटा

पट्टीदारों के विवाद में पहुंचे सिपाही ने किशोर को पीटा

  • थप्पड़ मारने का बीडियो वायरल

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव में घर के बंटवारे को लेकर दो पट्टीदारों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थाने के सिपाही ने एक किशोर को थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। जिसका किसी ने बीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है। मामला तीन दिनों पूर्व का बताया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे किसी घटना की शिकायत नहीं मिली है। गांव निवासी विनोद कुमार तिवारी का आरोप है कि उनका अपने पट्टीदार से भूमि और भवन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि थाना और तहसील दिवस पर कई बार प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी निस्तारण को लेकर कोई कवायद नहीं की गई। उनका यह भी आरोप है कि वह गत सोमवार को किसी काम से शाहगंज गये थे। मेरी गैरमौजूदगी में घर पहुंचे थाने के दो सिपाही मेरी पत्नी और नाबालिग पुत्र को घर से बाहर हो जाने का फरमान जारी कर दिया। जिसका विरोध करने पर मेरे नाबालिग पुत्र को थप्पड़ों और घूंसो से पीटने लगे। घटना का मेरे घर वालों ने चोरी छिपे बीडियो बना लिया है जिसको लेकर हम उच्चाधिकारियों तक जाकर न्याय की गुहार लगायेंगे।