Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरपच्चीस सालों से चले आ रहे विवाद को एसडीएम ने सुलझाया

पच्चीस सालों से चले आ रहे विवाद को एसडीएम ने सुलझाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बीरीबारी गांव में पच्चीस वर्षों से दो पक्षों में चले आ रहे विवाद को एसडीएम ने सुलझा दिया। विवाद का निस्तारण कराते हुए उक्त भूमि पर जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व खर्च से महिला का घर बनाया जा रहा है। क्षेत्र के विवादित मामलों में सबसे चर्चित मामलों में से एक का निस्तारण होने पर लोग प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं। बीरीबारी गांव निवासी लालमणि सोनकर पुत्री मंगरु मायके में ही रह रही थी। आवास के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से आराजी न. 419/004 बैनामा लिखाया था। नक्शा छोटा होने के कारण विवाद हरखू प्रजापति व महेंद्र प्रजापति से चलने लगा। विवाद का समाधान होने के बजाय विवाद बढ़ता ही गया। तहसील, कलेक्टरी से लेकर कमिश्नरी तक मुकदमा चला। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के यहां यह मामला कई बार आया। सीआरओ के यहां से नक्शा संशोधन हुआ। डीएम के आदेश पर एसडीएम माज अख्तर ने मय फोर्स मौके पर उपस्थित रहकर राजस्व खर्च से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। प्रशासन की सक्रियता से पीड़ित महिला का वर्षों पुराने विवाद का निस्तारण होने से लोग प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम माज अख्तर ने बताया कि नक्शा छोटा था। संशोधन के पश्चात जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व खर्ज से महिला का निर्माण कराया जा रहा है।