जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के अमरा गांव में किसी विवाद को सुलझाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान अचानक दो पक्षों में कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते भयंकर मारपीट में तब्दील हो गई। जब तक लोग बीच बचाव करते तब तक इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो चुके थे। उक्त थाना क्षेत्र के अमरा गांव के राधेश्याम व प्रकाश के बीच किसी विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को दोपहर में पंचायत चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया। दूसरे पक्ष ने शांत कराने की कोशिश की परंतु मामला शांत होता न देख दूसरा पक्ष भी उत्तेजित हो गया तथा कहासुनी देखते ही देखते भयंकर मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से राधेश्याम, घुरहू, गौरव व दूसरे पक्ष से प्रकाश और करण घायल हो गए। जिसमे घुरहू का सिर फट गया वहीं प्रकाश को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया तथा घायलों को 108 एम्बुलेंस से उवचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजवाया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पंचायत के दौरान चले लाठी डंडे, पांच घायल

Previous article

