Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिरतापुर में 39 किसानों की समस्या का किया गया निस्तारण

किरतापुर में 39 किसानों की समस्या का किया गया निस्तारण

  • कृत्रिम अंग हेतु दिव्यांग वेबसाइट से करें आवेदन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। ग्राम पंचायत किरतापुर में किसान सम्मान निधि से संबंधित कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कैंप का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कैम्प में कुल 39 लोगों की समस्या का निस्तारण किया गया व 12 नये पात्र किसानों का किसान सम्मान निधि हेतु आवेदन भी किया गया। कैम्प की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कैम्प में दिलीप कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, राम आजाद सहायक विकास अधिकारी कृषि, ज्वाइंट बीडीओ सुभाष चंद्र,शैलेंद्र उपाध्याय अशोक पांडे चकबंदी लेखपाल, दयाराम शुक्ला कानूनगो, विनोद कुमार यादव ग्राम प्रधान, श्रुति गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। कैंप में ग्राम विकास अधिकारी श्रुति गुप्ता द्वारा कृषकों को किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी दी गई। पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदान किया जायेगा।